मैट्रिक एवं इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद प्रोत्साहन राशि के लिए भरा जायेगा फॉर्म

मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा.

छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन की राशि के लिए भरना होगा ऑनलाइन आवेदन

वर्तमान में मैट्रिक एवं इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भरा जा रहा है फॉर्म

लखीसराय. जिले के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं का प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन ऑनलाइन करने में अभी विलंब है. इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा ली जायेगी, जिसका फॉर्म भरा जा रहा है. कंपार्टमेंटल परीक्षा देने के बाद उसका रिजल्ट आने के बाद ही मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि के ऑनलाइन आवेदन के लिए बिहार माध्यमिक बोर्ड द्वारा तिथि तय की जायेगी. जिसके बाद प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं का फॉर्म ऑनलाइन एक्सपेक्ट किया जायेगा.

———————————————–युवती को मारपीट कर किया घायललखीसराय. अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव में गुरुवार को युवती को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहचान कछियाना गांव निवासी मतंगी रजक की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई. पीड़िता ने मारपीट का आप गांव के ही स्थानीय ग्रामीण युवक पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही. फिलहाल पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. वहीं घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है. प्रभारी थानाध्यक्ष शुभम आर्यन ने कहा कि आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

———————————————- झपानी में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा

-कलश शोभा यात्रा में शामिल होंगी 251 कन्याएं

प्रतिनिधि, मेदनीचौकी. थाना क्षेत्र के झापानी गांव स्थित किरणपुर-मानिकपुर पथ पर बने नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा में 251 कन्याएं शामिल होंगी. आयोजन को लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है. आयोजकों के अनुसार मंदिर परिसर में भव्य मंडप तैयार किया गया है, जहां 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक श्री 108 शिव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत महायज्ञ का आयोजन होगा. इस दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन, रामधुनी यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सरस संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. अयोध्या से पधारे कथा व्यास श्री राघव शरण जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करायेंगे. इस संबंध में कमेटी के सदस्य पंकज कुमार उर्फ राजो सिंह, सहिंद्र सदा, मुख्य यजमान टुनटुन साह और मुकुल सदा ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है और अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारियां तय की गयी हैं.

——————————————-

सड़क हादसे में एक युवक जख्मी, इलाज के लिए बेगूसराय रेफरमेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत एनएच 80 सड़क पर अवगिल के पास सड़क हादसे में एक युवक जख्मी हो गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि अवगिल निवासी राजेंद्र पोद्दार का लगभग 26 वर्षीय पुत्र दयानंद पोद्दार अवगिल ढाला के पास खड़ा था, तभी मुंगेर से लखीसराय की ओर जा रही अज्ञात स्कार्पियो के चपेट में आने से जख्मी हो गया. लोगों की सूचना पर मेदनीचौकी थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी हालत में पड़े युवक को परिजनों के सहयोग से सूर्यगढ़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, फिर बेहतर इलाज के उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया. उक्त जख्मी युवक को सिर व सीने में चोट लगी थी. स्कार्पियो हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी उसकी स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है.

——————————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >