श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर किया ध्वजारोहण, तैयारी शुरू

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत भनपुरा पंचायत के गौरा गांव में शुक्रवार को श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भनपुरा पंचायत के गौरा गांव में आगामी चार मई से 14 मई तक होगा यज्ञ का आयोजन हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत भनपुरा पंचायत के गौरा गांव में शुक्रवार को श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बता दें कि महारुद्र यज्ञ का आयोजन आगामी चार मई से 14 मई तक किया जायेगा. वहीं शुक्रवार को यज्ञ ध्वजारोहण को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां जयघोष के साथ दुर्गा मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण कार्यक्रम का विधिवत वैदिक मंत्र पांडे रामविनय पांडेय एवं यजमान राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, उप यजमान रंजीत कुमार, मौलेश्वरी यादव, पारस पासवान एवं दिनेश महतो के द्वारा किया गया. ध्वजारोहण कार्यक्रम सीताराम दास बाबा के देखरेख में किया गया. यजमान राजीव रंजन मुन्नी ने बताया कि यज्ञ चार मई से प्रारंभ होगा जो 11 दिनों तक चलेगा. इस दौरान सांध्यकालीन में वृंदावन से आये कलाकारों के द्वारा रासलीला, राम-लीला, भजन संकीर्तन और प्रवचन का भी आयोजन किया जायेगा. यज्ञ का ध्वजारोहण होने के साथ ही गांव का माहौल भक्तिमय हो गया. अभी से पूरे क्षेत्र में वक्त भक्ति का बयार बह रहा है. यज्ञ मंडप का निर्माण को लेकर जमीन दान नारायण यादव के पुत्र सतीश यादव के द्वारा किया गया है. ध्वजारोहण के दौरान प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, जदयू कार्यकर्ता योगेंद्र मंडल, बल्लोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार उर्फ डब्लू, शिक्षक नेता बिपिन बिहारी भारती, अजीत कुमार, सतीश कुमार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >