अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि खावा राजपुर पैक्स में नामांकन संपन्न होने तक अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी एवं सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है.

खावा राजपुर पैक्स में नामांकन की तिथि हुआ संपन्न

प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को खावा राजपुर पैक्स चुनाव का नामांकन कार्य संपन्न हुआ. प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि खावा राजपुर पैक्स में नामांकन संपन्न होने तक अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी एवं सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. इनमें चार महिला प्रत्याशी शामिल है. 25 एवं 27 फरवरी को नामांकन पत्रों की संवीक्षा का कार्य होगा. एक मार्च को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. एक मार्च को ही प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिन्ह का आवंटन होगा. आवश्यकता अनुसार आठ मार्च को यहां मतदान होगा. मतदान के लिए दो मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

तीन वारंटी गिरफ्तार

बड़हिया. स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए बड़हिया थानाध्यक्ष व्रजभूषण सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में गिरफ्तार हुए वारंटी सह बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा डीह निवासी स्व रामदेव सिंह के पुत्र रामलगन सिंह, रामलगन सिंह के पुत्र रूपेश कुमार एवं उमेश सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सभी को गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया.

———————————————————————————

तीन लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार के रात सिरखिंडी गांव में शराब तस्कर एवं शराबियों के विरोध लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. जिसके तहत सिरखिंडी गांव में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं एसआई सौरव सुमन के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. जिसमें सिरखिंडी गांव से तीन लीटर देसी शराब के साथ घर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सिरखिंडी निवासी जीतू चौधरी के पुत्र आजाद चौधरी के रूप में हुई है. आजाद चौधरी के विरुद्ध सुसंगत कार्रवाई करते हुए हलसी थाना के पुलिस ने सोमवार को न्याय के हिरासत में जेल भेज दिया गया.

—————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >