स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

खुद तैयार किया फर्स्ट एड बॉक्स

खुद तैयार किया फर्स्ट एड बॉक्स

लखीसराय

जिला मुख्यालय के तत्वावधान में श्री दुर्गा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय नया बाजार में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सोमवार को छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया. बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित सत्र में शिविर प्रधान अमृता सिंह एवं सहयोगी खुशी कुमारी ने बच्चों को दुर्घटना या आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के महत्व और बुनियादी तरीकों की जानकारी दी. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं आवश्यक सामग्रियों से प्राथमिक उपचार किट बॉक्स तैयार किया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी अर्चना ने बच्चों द्वारा तैयार किट बॉक्स का अवलोकन कर उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण बच्चों के दैनिक जीवन में बेहद उपयोगी साबित होगा और उन्हें आपात स्थिति में दूसरों की मदद के लिए तैयार करेगा. जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) मृत्युंजय कुमार एवं डीओसी (गाइड) वंदना कुमारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापिका की देखरेख में संचालित हो रहे शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा भाव एवं आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >