शॉर्ट सर्किट से मनिहारी, बेल्ट एवं पटाखों के दुकानों में लगी आग

शहर के वार्ड नंबर चार स्थित विद्यापीठ चौक मुख्य सड़क के किनारे एक दुकान एवं गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह अचानक शॉट सर्किट से आग लगने से लाखों के समान जलकर राख हो गया.

मंगलवार की अहले सुबह विद्यापीठ चौक की घटना

लगभग 10 लाख की लागत के समान के जलने की कही जा रही बात

सब कुछ जलने जाने के बाद पहुंची दमकल

लखीसराय. शहर के वार्ड नंबर चार स्थित विद्यापीठ चौक मुख्य सड़क के किनारे एक दुकान एवं गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह अचानक शॉट सर्किट से आग लगने से लाखों के समान जलकर राख हो गया. अहले सुबह जब गृह स्वामी को जलने की गंध आने लगा तो वह अपने पुत्रों को उठाया तो देखा कि गोदाम एवं दुकानों में आग लगी है. विद्यापीठ चौक निवासी हीरा साव के पुत्र गोलू कुमार साव ने बताया कि उनका बैग बेल्ट, मनिहारी का एक बड़ा गुमटी में दुकान था एवं उसके पीछे एक छोटा गोदाम भी था. गुमटी के आगे दीपावली को लेकर मोमबती एवं पटाखा का भी दुकान था. गुमटी में शॉट सर्किट से आग लग गयी. जिसके कारण समान जलने की गंध आने लगा. जब वह उठा तो आग पूरी तरह लग चुका था. बुझाने की कड़ी मेहनत करने पर भी आग नहीं बुझ नहीं पाया. अग्निशामक को फोन करने पर सब कुछ जल जाने के बाद अग्निशामक वाहन पहुंची. गोलू ने बताया कि लगभग गुमटी एवं दुकान में रखे सामान एवं पलंग, गोदरेज जलने से लगभग 10 लाख की समान जलकर राख हो गया. पीड़ित द्वारा टाउन थाना में आवेदन दिया गया है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी भेजे गये. गृहस्वामी द्वारा आवेदन दिया गया है, प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >