अज्ञात कारणों से लगी आग, एक दर्जन से अधिक घर जले

अज्ञात कारणों से लगी आग, एक दर्जन से अधिक घर जले

पीरी बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरियारपुर पंचायत के खैरा टोला में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग जाने से एक दर्जन से अधिक परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. आगलगी में तकरीबन 20 से 22 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. बरियारपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक राज चुन्नू ने बताया कि शोषण यादव के पुत्र मुन्ना यादव, छोटू यादव, सुनील यादव, महेश यादव के पुत्र पवन यादव, महेश यादव, लालो यादव, सनोज यादव, विमल यादव, विकास यादव, दाहु यादव के पुत्र सहदेव यादव, छड़पन यादव, मोहित यादव, सोहित यादव, दीपू यादव के पुत्र टुन टुन यादव, ठाकुर यादव, राजा राम यादव, अर्जुन यादव सहित कई अन्य का घर जल कर राख हो गया है. आग लगने के बाद ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक एक दर्जन से अधिक फूस व खपड़ैल घर जलकर राख हो गया. अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक आग पर काबू पाया जा चुका था. मुखिया ने बताया कि घटना को लेकर अंचलाधिकारी से को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >