मारपीट मामले में एक दूसरे पर प्राथमिकी

मारपीट मामले में एक दूसरे पर प्राथमिकी

सूर्यगढ़ा. खेत में मवेशी के जाने को लेकर रहाटपुर गांव के समीप दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना 16 अप्रैल की सुबह 8 बजे की है. प्रथम पक्ष के चननियां निवासी अरुण यादव के पुत्र अरविंद यादव द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 102/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें रहाटपुर गांव के रहने वाले मक्कू सिंह एवं उनके पुत्र चंदन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी घोड़ी खुल कर दूसरे खेत में चली गयी. आरोपी पक्ष द्वारा घोड़ी को पकड़ लिया गया. मांगने पर बंदूक से लैस होकर मारपीट की गयी. प्राथमिकी में गोली चलाने की बात कही गयी है. दूसरे पक्ष के रहाटपुर निवासी मकेश्वर सिंह के पुत्र चंदन कुमार के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 103/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें चननियां गांव के योगेश्वर यादव के तीन पुत्रों तिरो यादव, चूहा यादव एवं पगला यादव के अलावे अरुण यादव के पुत्र अरविंद यादव व इंद्रदेव यादव के पुत्र रामा यादव सहित 15-20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. प्राथमिक में कहा गया है कि आरोपी पक्ष द्वारा भाला, बरछा, कचिया, बंदूक आदि से लैस होकर मारपीट किया गया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >