आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस

आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरतारा जहाना गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने हलसी थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है. जिसमें प्रथम पक्ष से भुलेश्वर पासवान की पत्नी संगीता देवी द्वारा मारपीट को लेकर हलसी थाना में 10 लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया था. वहीं द्वितीय पक्ष राम लखन यादव के पुत्र अखिलेश कुमार द्वारा आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया गया. इस संबंध में हलसी अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन के दोनों पक्षों के नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली गयी है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >