कृषकों के प्रशिक्षण को सर्वसम्मति किया गया पारित

लखीसराय में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषक प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रमों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

आत्मा की बैठक करते डीएओ अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिनिधि, लखीसराय जिला कृषि भवन में गुरुवार को डीएओ सह आत्मा परियोजना निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य योजना के लिए आत्मा प्रबंधन समिति ने विचार-विमर्श किया, जिसमें आत्मा योजना से संबंधित कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई. आत्मा प्रबंधन समिति के नामित सदस्यों द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्य योजनाओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, जिसमें कृषकों के प्रशिक्षण, जिला के अंदर एवं बाहर तथा राज्य के अंदर एवं बाहर भ्रमण आदि कार्यक्रमों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में डीआरडीए के निदेशक नीरज कुमार, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, आत्मा बीएओ अमिताभ कुमार, आईटीसी के अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रगतिशील किसान लीना यादव एवं चंदन कुमार उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >