मौसम के अनुसार खेती व बीज के उपचार करने की किसानों को दी सलाह

चानन के महेशलेटा गांव में शुक्रवार को ‘किसान चौपाल सह खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया. इसमें कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीक, खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

चानन के प्रतिनिधि के अनुसार

प्रखंड के महेशलेटा गांव में शुक्रवार को किसान चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल सुरक्षा और सरकार की कृषि योजनाओं से जोड़ना रहा. चौपाल में बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं. मौके पर मौजूद कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों की हर शंका का समाधान किया और तकनीकी सुझाव दिये.

कार्यक्रम में एटीएम अंकित कुमार, भूमि संरक्षण लखीसराय के घनश्याम कुमार और किसान सलाहकार अजय कुमार मौजूद रहे. यहां खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा कीट-रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी. किसानों को मौसम के अनुसार खेती करने, बीज उपचार समय पर करने और खेतों की नियमित निगरानी रखने की सलाह दी.

विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान उत्पादन लागत घटा सकते हैं और बेहतर उपज ले सकते हैं. इस दौरान कृषि विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गयी. किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही समाधान बताया गया. कार्यक्रम में शामिल किसानों ने चौपाल को बेहद उपयोगी बताया. किसानों ने कहा कि ऐसे आयोजन से खेती की नयी तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मिल जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >