LAKHISARI : खेत में काम कर रहे किसान की करेंट लगने से मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक 28 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक 28 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई. घटना शुक्रवार सुबह की बताई गई है. मृतक की पहचान राहटपुर गांव के रहने वाले रमेश सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई. पुलिस द्वारा शाहू का सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया गया है.

कैसे हुई घटना

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि किसान खेत में सब्जी तोड़ने गया था. तभी वह किसी तरह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया ले जाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में पटवन के लिए विद्युत तार लगाया गया था. जो कहीं नंगा होने की वजह से किसान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >