लंबित डीसी बिलों का त्वरित निष्पादन करें सुनिश्चित: डीएम

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एसी/डीसी मिलान से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक ओम के उच्चारणोपरांत आयोजित की गयी

एसी/डीसी मिलान से संबंधित डीएम ने अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एसी/डीसी मिलान से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक ओम के उच्चारणोपरांत आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों व कार्यालयों में लंबित एसी/डीसी बिलों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से एसी/डीसी मिलान प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों में एसी बिल प्रस्तुत होने के बावजूद डीसी बिल लंबित हैं, वे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का निस्तारण गंभीरता से करें. बैठक में उपस्थित विभागीय प्रभारी अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के पुराने एसी बिलों का समुचित मिलान कर निर्धारित अवधि के भीतर डीसी बिल उपलब्ध करायें. इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकों का आयोजन कर अद्यतन प्रगति जिला प्रशासन को भेजी जाये. सभी पदाधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि आगामी समीक्षा बैठक में विभागों का मूल्यांकन केवल वास्तविक प्रगति के आधार पर किया जायेगा. इसलिए प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि लंबित एसी/डीसी बिलों का त्वरित निष्पादन हो. उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाता है बल्कि योजनाओं के सुचारू संचालन में भी सहायक होता है. बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पांडेय, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन, अखिलेश कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >