भूमिहीन महादलितों परिवारों को भूमि बंदोबस्त कर पर्चा निर्गत करें : एसडीओ

प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को एसडीएम प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक की गयी

एसडीओ ने रामगढ़ चौक में की प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक

अतिक्रमण, पेयजल, कृषि योजनाओं व पंचायत योजना पर की गयी चर्चा

रामगढ़ चौक. प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को एसडीएम प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक की गयी. जिसमें अतिक्रमण, पेयजल, कृषि योजनाओं व पंचायत योजना के साथ ही बैठक में प्रखंड क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक, प्रशासनिक व जनहित से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक से पूर्व बीडीओ अभिषेक कुमार और प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने एसडीएम को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में पेयजल की समस्या प्रमुखता से उठायी गयी. मुखिया-प्रमुख ने बताया कि इस संबंध में कई बार कनीय अभियंता पीएचईडी निर्देश दिया कि चापाकल मरम्मति अतिशीघ्र कराया जाय. बैठक में राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया कि भूमिहीन महादलितों परिवारों को भूमि बंदोबस्त कर पर्चा निर्गत करने की कार्रवाई की जाय. वहीं आपूर्ति निरीक्षक को एसडीओ द्वारा निर्देश दिया गया कि वो राशन कार्ड बनाने के लिए कैंप के आयोजन की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दें और समन्वय बनाकर अपने विभागों के कार्यों को करें. वहीं मुखिया को योजना को लेकर सही गाइडलाइन फॉलो करने का निर्देश दिया गया. एसडीएम ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लोगों की विकास को लेकर आकांक्षाएं बढ़ी हैं. उन्होंने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों व प्रखंड पदाधिकारियों के साथ समस्याओं पर नियमित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाय, ताकि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.वहीं कहा गया कि आंगनबाड़ी के संचालन सरकार मापदंड के अनुसार करने का निर्देश दिया. बैठक में मुखिया पंचायत नोनगढ़ के द्वारा तालाब का अतिक्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >