बैंक कर्मियों को मिला खास प्रशिक्षण, नकली नोट पहचान व एक्सचेंज प्रक्रिया पर जोर

बैंक कर्मियों को मिला खास प्रशिक्षण, नकली नोट पहचान व एक्सचेंज प्रक्रिया पर जोर

आरबीआइ पटना की पहल. कटे-फटे नोट बदलने की जानकारी के साथ आम लोगों के लिए नोट-सिक्का एक्सचेंज मेला आयोजित

लखीसराय. शहर के नया बाजार जमुई मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में मंगलवार को रिजर्व बैंक पटना के प्रबंधक मिथिलेश यादव के अध्यक्षता में बैंक कर्मियों के लिए कटे-फटे पुराने नोट बदलने व नकली की पहचान के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिले में संचालित विभिन्न बैंक के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. मिथिलेश यादव ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक पटना क्षेत्रीय कार्यालय ने जिला में कार्यरत बैंक कर्मी के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया. जिसमें बैंक कर्मी को आम नागरिक के कटे-फटे व गंदे नोट के बदलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार जानकारी उपलब्ध कराया गया. बैंक में नोट की सुरक्षा, विशेषता व असली-नकली नोट की पहचान की बारीकी से जानकारी दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे एवं गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ नकली नोट के प्रसार को रोकथाम करना है. इसके अलावे आम लोग की सुविधा व जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लखीसराय में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया. मेले के माध्यम से जनता को सरलता से गंदे, कटे-फटे नोट एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान आम लोग को बताया गया कि गंदे, कटे-फटे नोट एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा हर बैंक शाखा में, बिना बैंक खाते के भी, समान रूप से उपलब्ध है. जिसका लाभ आप उठा सकते हैं. इस दौरान आम लोग के बीच नोट एवं सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित नॉलेज कार्ड भी बांटा गया. उन्होंने बताया कि नियमित अंतराल पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, ताकि बैंक कर्मी एवं आम लोग को कटे-फटे व गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवा को अधिक सुलभ बनाने में सहयोग मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >