बुजुर्गों को चादर व छड़ी देकर किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के एनसीडीओ प्रभाग ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर वृद्ध मरीज को चादर एवं छड़ी देकर सम्मानित किया.

लखीसराय. अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के एनसीडीओ प्रभाग ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर वृद्ध मरीज को चादर एवं छड़ी देकर सम्मानित किया. सीएस डॉ बीपी सिन्हा, प्रभारी एसीएमओ अशोक भारती, डीएस डॉ राकेश कुमार, एनसीडीओ प्रभारी डॉ अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में वृद्ध मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच व इलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी. डॉ अश्विनी कुमार ने बताया कि एक से नौ अक्तूबर तक सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वृद्ध मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है. मौके पर डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती एवं दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >