मानिकपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है

सूर्यगढ़ा प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची को इलाज के लिए सूर्यगढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है. सूचना के बाद डायल 112 पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा पहुंची और मामले की जानकारी ली. डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी कविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजन द्वारा दुष्कर्म की बात कही जा रही है. बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है. मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया इस तरह की जानकारी मिली है. सूचना का सत्यापन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >