ई-रिक्शा सवारों से छिनतई, मामला दर्ज

बदमाशों ने पांच हजार रुपये नकद सहित तीन मोबाइल छीना

बदमाशों ने पांच हजार रुपये नकद सहित तीन मोबाइल छीना पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर-मिल्की पथ पर गुरुवार की देर संध्या अज्ञात बदमाशों ने एक ई-रिक्शा पर सवार यात्रियों से कुल पांच हजार रुपये नकद, दो स्मार्ट फोन व एक नॉर्मल मोबाइल फोन तथा एक अंगूठी छिन लिया. मामले की जानकारी देते पीरी बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भिड़हा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा पर वे तथा उनकी पत्नी गीतांजलि देवी सवार थी. मिल्की ढाला जाने के रास्ते में कोठिया कुआं के पास बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. वहीं अरविंद कुमार से तीन हजार रुपये एवं उनकी पत्नी गीतांजलि देवी से एक हजार रुपया तथा एक अंगूठी एवं ई-रिक्शा चालक सुधीर महतो से एक हजार रुपया तथा एक नॉर्मल फोन लूट लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों के द्वारा बदमाशों के पास जिस नंबर की बाइक होने की बात बतायी जा रही वह एक दिन पूर्व कजरा थाना क्षेत्र से छीना गया था. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >