सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न करें साझा

प्रशासन ने दिये सख्त निर्देश

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

हलसी. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से हलसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सीओ संजीव कुमार राय ने की. वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन और राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी भी बैठक में मौजूद रहीं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश देते हैं. उन्होंने सभी से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की. चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. बैठक में मौजूद लोगों ने भरोसा दिलाया कि हर साल की तरह इस बार भी हलसी में बकरीद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा. सभी ने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, नजीर बेग, अवधेश सिंह, मसुदन महतो, उमाशंकर, मजीद बेग समेत अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान रहेंगे तैनात

रामगढ़ चौक.

स्थानीय स्थानीय परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार, बीडीओ अभिषेक कुमार व सीओ निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले त्योहारों को लेकर लोगों से फीडबैक लिया. उपस्थित लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सभी त्योहार भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाते हैं, यहां कभी भी अशांति नहीं फैलती. बीडीओ ने अल्पसंख्यक समुदाय से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की. बताया कि बकरीद पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत प्रखंड प्रशासन को दें. मौके पर जदयू नेता महेंद्र यादव, जिला भाजपा मंत्री प्रिया रंजन पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह, राजीव कुमार यादव, उपेंद्र शर्मा, मो अब्बास आलम, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद इस्तख़ल, उप सरपंच सियाराम महतो, मोहम्मद ताजुद्दीन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >