पान समाज के जिला स्तरीय बैठक को सफल बनाने पर हुआ विचार-विमर्श

पान समाज के जिलाध्यक्ष रामटहल तांती की अध्यक्षता में पान समाज के जिला स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी.

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के अस्पताल चौक के सामने स्थित पान-धर्मशाला में बुधवार को पान समाज के जिलाध्यक्ष रामटहल तांती की अध्यक्षता में पान समाज के जिला स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें पूर्व प्रधानाध्यापक सह पान समाज के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुरेश तांती, श्याम सुंदर तांती, सहदेव तांती, अवधेश, छटटू तांती, सुगदेव तांती, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, गीता प्रसाद, महेंद्र तांती, अंकित कुमार सहित चानन, मेदनीचौकी, हलसी, पिपरिया सहित अन्य प्रखंड के समाज के लोग मौजूद रहे. मौके पर जिलास्तरीय कमेटी का विस्तार करने पर विचार-विमर्श किया गया. जिसमें सर्वसम्मति के निर्णय लिया गया कि 11 सदस्यीय कमेटी का गठन सहित 12 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना है. जिसमें सभी प्रखंड के 1-2 सदस्यों को जिला कमेटी में शामिल किया जाने की बात कही गयी. जिलाध्यक्ष रामटहल तांती ने कहा कि एक सितंबर को जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा. जिसमें सभी लोगों को समाज से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने, प्रखंड से लेकर पंचायत तक के अधिकारियों का चयन करने का प्रस्ताव रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >