कनौजिया सुनार महापरिवार की बैठक में रजिस्ट्रेशन व आय-व्यय पर चर्चा

जय रूद्रांश कनौजिया सुनार महापरिवार राष्ट्रीय कमेटी की बैठक शहर के पुरानी बाजार लोहार पट्टी सुवीन वर्मा के निवास स्थान पर हुई

लखीसराय. जय रूद्रांश कनौजिया सुनार महापरिवार राष्ट्रीय कमेटी की बैठक शहर के पुरानी बाजार लोहार पट्टी सुवीन वर्मा के निवास स्थान पर हुई. जिसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा व बंगाल के प्रतिनिधि भाग लिये. बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद वर्मा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कई मुद्दों पर सहमति जतायी गयी. जिसमें छात्रावास से लेकर देवघर-कटोरिया मार्ग में जमीन लेकर धर्मशाला बनाने एवं कावंरिया पथ पर सेवा देने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में सामाजिक सुधार पर चर्चा की गयी और संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया गया. राष्ट्रीय प्रमुख सुवीन कुमार वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यनारायण प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान बैठक में देवघर शिविर अमद खर्च प्रस्तुत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यनारायण वर्मा द्वारा किया गया, जो सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया और पास किया गया. साथ ही रजिस्ट्रेशन से संबंधित आय-व्यय भी दिया गया, जिसे स्वीकृति दी गयी. मौके पर राष्ट्रीय सचिव श्री मुन्नी लाल प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार सुभाष प्रसाद वर्मा, सतीश प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद वर्मा, अधिवक्ता कुंदन प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय जनगणना प्रभारी रामजी प्रसाद वर्मा, सौरभ वर्मा, श्रीकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गणेश कुमार वर्मा, गुलजारीलाल नंदा, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद वर्मा, सुधीर प्रसाद वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार सुभाष प्रसाद वर्मा,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >