ग्रामीण कर रहे अभयनाथ मंदिर को विकसित करने की मांग

क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कसबा पंचायत के पहाड़ी पर बरसों पुराना अभयनाथ मंदिर लंबे समय से विकास की राह देख रहा है

पीरीबाजार. क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कसबा पंचायत के पहाड़ी पर बरसों पुराना अभयनाथ मंदिर लंबे समय से विकास की राह देख रहा है. बता दें कि वर्षों पुराना यह मंदिर पहाड़ों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है. वहीं लोग लगातार अब इसको विकसित करने की मांग कर रहे हैं. वर्षों पुराना मंदिर क्षेत्र का धरोहर माना जा रहा है, साथ ही पुरानी मान्यता के अनुसार मंदिर कहीं न कहीं आदिकाल को भी जोड़ता है. वहीं हर साल ग्रामीणों द्वारा यहां रामधुनी के साथ-साथ रामनवमी में ध्वजा पूजन भी होता है, जिसको लेकर कार्यक्रम आयोजित की जाती है. इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मंदिर आते हैं. मंदिर विकसित को लेकर 26 जून को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अभयनाथ मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ी निर्माण की बात कही थी, जिसके बाद 27 जून को जिले के डीडीसी सुमित कुमार ने पहाड़ी पर चढ़कर मंदिर तक जाने के रास्ते का निरीक्षण किया, साथ ही कहा था कि यह क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है. वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद यह कार्य संभव हो पायेगा. वहीं उपप्रमुख निलेश कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवजी सिंह, राहुल कुमार उर्फ लुचो, पिंकेश कुमार, वार्ड सदस्य धीरज कुमार, सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि मंदिर वर्षों पुराना है मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ी निर्माण होने से लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी. साथ ही लगातार मंदिर विकसित करने को लेकर प्रयासरत हैं. ————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >