अपर इंडिया चलाने का रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से किया मांग

पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने मंगलवार को नयी दिल्ली रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात की

पीरीबाजार. पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने मंगलवार को नयी दिल्ली रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात की. उनसे निवेदन किया कि आजादी के पूर्व से संचालित सियालदह वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस जिसका परिचालन कोरोना काल के समय से बंद कर दिया गया उसका पुनः परिचालन का आग्रह किया. साथ ही मसूदन रेलवे स्टेशन को रिडेवलपमेंट करने का भी आग्रह किया है. वहीं अभयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन की चौड़ाई 10 मीटर करने का आग्रह किया. अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले पर विचार किया जायेगा. बुधवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर अभयपुर रेलवे स्टेशन का चीफ सेफ्टी ऑफिसर यांत्रिक विभाग कोलकाता द्वारा अभयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर दो एवं तीन की लंबाई मापी गयी. अभी फिलहाल प्लेटफॉर्म छह मीटर की है एवं उसे जल्द ही 10 मीटर किया जायेगा. पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी सतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >