दीपक सिंह पुनः बनाये गये भाजपा जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के बाइपास स्थित कार्यालय में भाजपा के पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत भाजपा की बैठक आयोजित की गयी.

लखीसराय. भारतीय जनता पार्टी के बाइपास स्थित कार्यालय में भाजपा के पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी 18 संगठनात्मक मंडल के मंडल अध्यक्ष पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सहमति से लखीसराय के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नाम की घोषणा की गयी. जिलाध्यक्ष की घोषणा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने की. उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भाजपा लखीसराय का संगठन के चुनाव के दौरान सर्वप्रथम प्राथमिक सदस्यता बनाया गया, उसके बाद सक्रिय सदस्य बनाये गये. सक्रिय सदस्यता के बाद मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया. मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद जिलाध्यक्ष का चयन किया गया. जिलाध्यक्ष की घोषणा के उपरांत दीपक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >