अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, ट्रेन पकड़ने जा रहे मजदूर की मौत

Lakhisarai Accident News:लखीसराय में प्रदेश कमाने जा रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. अमहरा थाना क्षेत्र में सवारी से भरा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल मजदूर ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

लखीसराय से अजीत कुमार की रिपोर्ट :

शेखपुरा जिले के पानापुर निवासी उमेश मंडल अपने साथियों सुरेश मंडल, सतीश पंडित, सच्चू पंडित और प्रकाश मांझी के साथ मजदूरी करने दूसरे प्रदेश जा रहे थे. सभी लोग ट्रेन पकड़ने के लिए ई-रिक्शा से स्टेशन की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान लखीसराय जिले के अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतनेर-भेनोरा मार्ग पर भेनोरा गांव के समीप ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे में उमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उनके साथी घायल उमेश को उसी ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां रोते-बिलखते परिजनों का हाल देखकर माहौल गमगीन हो गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

अमहरा थानाध्यक्ष रश्मि रथी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कवैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं अमहरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >