उरैन बहियार के पोखर में तैरता मिला शव, डूबने से हुई मौत

पोखर में तैरता मिला शव, डूबने से हुई मौत

कजरा. स्थानीय थाना क्षेत्र उरैन बहियार स्थित गदराई पोखर से बुधवार की देर शाम एक 62 वर्षीय अधेड़ का शव तैरता हुआ मिला. जिसकी पहचान उरैन मुसहरी गांव निवासी शिवा मांझी के पुत्र सुरेश मांझी उर्फ मिस्त्री के रूप में की गयी है. इस संबंध में कजरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पशु चरवाहा द्वारा एक व्यक्ति का शव तैरता देख सूचना दिया गया था. जिसकी पहचान करवाने पर पता चला यह सुरेश मांझी है. जिसे पिछले दो दिन से परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी. मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >