पीरी बाजार में रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

फुटपाथ पर लगनेवाली दुकानें जाम का मुख्य कारण

पीरी बाजार (लखीसराय). स्थानीय बाजार में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है. दिन में कई बार जाम बाजार की पहचान बन गयी है. वहीं सोमवार को भी घंटों जाम लगे होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. लोग घंटों जाम में फंसे रहे. लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली. दूसरी ओर लग्न को लेकर बढ़ती भीड़ से पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में फुटपाथ पर दुकानदारी समस्या का मूल कारण है. रही सही कसर वाहन चालक पूरी कर देते हैं. ऑटो तथा ई-रिक्शा को बीच सड़क पर खड़ा कर सवारी उतरते हैं. इससे हमेशा जाम लगे रहने का डर लगता है. साथ ही नाले का भी पूर्ण रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे दिन प्रतिदिन सड़कें संकरी होती जा रही हैं. हालांकि पूर्व में घोसैठ अस्पताल रोड की ओर से निजी वैकल्पिक रास्ता था, जिसके बंद हो जाने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयीं. हालांकि लोगों का कहना है कि पीरी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये या फिर कोई वैकल्पिक रास्ता दिया जाये. इससे पीरीबाजार को जाम से मुक्ति मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >