11 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का समाहरणालय परिसर में धरना

11 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का समाहरणालय परिसर में धरना

केंद्र सरकार के श्रम कानून व बुलडोजर राज के विरोध में किया प्रदर्शन

लखीसराय. राज्य नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को भाकपा माले की ओर से समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र से मिला और अपनी 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. धरना प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार श्रम कानूनों को श्रमिक विरोधी बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की. नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में लागू किया जा रहा बुलडोजर राज दलित, शोषित और गरीबों के खिलाफ है, जिसे तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना चाहिए.नेताओं ने बिहार राज्य के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि रसोइया भोजन तैयार करने से लेकर बच्चों को खिलाने और बर्तन साफ करने तक का कार्य करती हैं, इसके बावजूद उन्हें हटाये जाने की धमकी दी जाती है. इसके अलावा वर्षों से लंबित भूमि जमाबंदी के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, किसानों को किसान कार्ड देने समेत कुल 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव चंद्रदेव यादव ने किया. इस दौरान शिवनंदन पंडित, ओम कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >