दो मार्च को बदलो बिहार महाजुटान रैली में शामिल होंगी रसोइया दीदी

बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का किया आह्वान

बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का किया आह्वान लखीसराय. बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एक्टू की एक बैठक रविवार को अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन पंजाबी मुहल्ला में आयोजित हुई. वसकी अध्यक्षता कामरेड चंद्रदेव यादव ने किया. कामरेड यादव ने रसोइया दीदियों की आगामी दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली ‘बदलो बिहार महाजुटान रैली’ में अधिक से अधिक संख्या में जुट कर जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि रसोइया दीदियों की 11 सूत्री सभी मांगे दिया जाय अन्यथा संघर्ष तेज कर अपने मांगों के लिए लड़ाई लड़कर सरकार से लेनी होगी. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आयी रसोईया दीदियों में कंचन देवी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, गंगिया देवी, नीलम देवी, पारो देवी, बिंदा देवी सहित दर्जनों रसोइया दीदी ने भाग लिया और बदलो बिहार महाजुटान रैली में अधिक से अधिक संख्या एकत्रित होकर जाने का संकल्प लिया. बैठक में लखीसराय रसोइया संघ के कार्यालय सचिव शिवनंदन पंडित के अलावे कामरेड नागेश्वर तांती, कामरेड सुरेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >