अवकाश को लेकर एएनएम व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बीच नोकझोंक

नगर स्थित रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को अवकाश को लेकर एक एएनएम और अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बीच तीखी बहस हो गयी

बड़हिया नगर स्थित रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को अवकाश को लेकर एक एएनएम और अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बीच तीखी बहस हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र पासवान ने कुछ दिन पूर्व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान शहजादपुर की एएनएम शालिनी कुमारी सिन्हा अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पायी गयी थीं. इस मामले को लेकर उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. बताया जाता है कि शुक्रवार को शालिनी कुमारी सिन्हा विशेष अवकाश के लिए आवेदन देने रेफरल अस्पताल पहुंचीं. उस समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय में बीएचएम सुषमा कुमारी और एक सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. आवेदन की जांच के दौरान पुराने अभिलेखों की पड़ताल की गयी, जिसमें यह सामने आया कि संबंधित एएनएम को 22 फरवरी को ही विशेष अवकाश स्वीकृत किया जा चुका है. रिकॉर्ड में पहले ही अवकाश स्वीकृत होने की बात सामने आने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दोबारा विशेष अवकाश देने से मना कर दिया. इस निर्णय के बाद एएनएम नाराज हो गयीं और कार्यालय में ही ऊंची आवाज में बहस करने लगीं. कुछ देर तक चली इस नोकझोंक के कारण अस्पताल परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र पासवान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित एएनएम अपने उप स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित मिली थीं. इसके बाद वह विशेष अवकाश के लिए आवेदन लेकर आई थीं,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Animesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >