देवघरा में जर्जर सड़क से आवाजाही मुश्किल, मरम्मत की मांग
मेदनीचौकी के देवघरा गांव के वार्ड एक में एनएच को जोड़ने वाली षष्ठम वित्त आयोग से 2022-23 में बनी ग्रामीण सड़क जर्जर हो गयी है. चार चक्का, दो चक्का के साथ भीड़ में पैदल चलने वाले राहगीरों को मुश्किल हो रही है.
ताजपुर पंचायत के देवघरा गांव के वार्ड संख्या एक में एनएच को जोड़ने वाली षष्ठम वित्त आयोग से 2022-23 में बना ग्रामीण सड़क जर्जर हो गया है. जिसपर चार चक्का, दो चक्का के साथ भीड़ में पैदल चलने वाले राहगीरों को मुश्किल बना हुआ है. ग्रामीण तेजो महतो, रेखा देवी, सुलेखा देवी, बिच्छो महतो, रुदल महतो, राम सिंह, शिक्षक कैलाश प्रसाद सिंह , प्राचार्य भोला मंडल, भानुप्रताप गुप्ता इत्यादि के अनुसार ग्रामीण कैलाश महतो ने शिकायत करते हुए बताया कि एनएच 80 सड़क से बिच्छो महतो के घर तक गार्डवाल, मिट्टी भराई व फेवर ब्लॉक से निर्मित उक्त सड़क से इंटरमीडिएट कालेज के छात्र- छात्राएं तथा मध्य विद्यालय के बच्चे व ग्रामीणों को रोज गुजरने में जर्जर सड़क से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. चार पहिया व दोपहिया वाहनों को आवागमन में दुर्घटना की हमेशा संभावना बनी रहती है. बरसात में उक्त जर्जर खड्ड प्वाइंट पर जलजमाव भी हो जाता है जिससे सड़क के जर्जर सतह का हिस्सा में इजाफा हो रहा है. वहीं उक्त निर्मित सड़क पर लगा बोर्ड में लिखावट भी आधा-अधूरा लग रहा है जिसमें प्राक्कलित राशि व मरम्मत राशि का ब्योरा नहीं है. लोग बोर्ड के इस स्थिति पर पर भी संदेह हो रहा है. जर्जर सड़क से हो रही दिक्कतों का जिम्मेदारों से जल्द मरम्मत की मांग उठाई है. जिससे आवागमन सुचारू हो सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.