सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की समीक्षा बैठक आयोजित

सदर अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ उमेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

सीएचओ को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का दिया गया निर्देश

लखीसराय. सदर अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ उमेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान डीपीसी ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, दवा की उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को रेफर, बाह्य कक्ष की स्थिति, भव्या पोर्टल पर मरीजों का इलाज, गैर-संचारी एवं संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधि, संस्थागत प्रसव व स्वास्थ्य रिपोर्टिंग प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिसके अंतर्गत सभी सीएचओ को अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर रोगियों के स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप पर गहन समीक्षा किया. बताया कि पोर्टल पर स्क्रीनिंग एवं फॉलो अप का डाटा बहुत ही कम अपलोड होने के कारण उपलब्धि प्रतिशत कम है. सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक गुरुवार को निश्चित रूप से गैर संचारी रोग दिवस आयोजन करते हुए उपलब्धि को हासिल करें. डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्रमाणीकरण के लिए दस्तावेजीकरण, साफ-सफाई, पैथोलॉजी जांच, मरीज का सही तरीके से इलाज एवं फॉलोअप आदि कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

—————————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >