लॉटरी में 291 किसानों का कृषि यंत्र के लिए चयन
कृषि विभाग मुख्यालय,पटना की ओर से मंगलवार को यंत्र के लाभुक किसानों का चयन लॉटरी माध्यम से किया गया
81 लाख के अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराया जायेगा कृषि यंत्र
लखीसराय. कृषि विभाग मुख्यालय,पटना की ओर से मंगलवार को यंत्र के लाभुक किसानों का चयन लॉटरी माध्यम से किया गया, जिसमें लखीसराय जिला के कुल 291 किसानों को विभिन्न यंत्रों के लिए चयनित किया गया. लॉटरी सिस्टम में चयनित किसान के नाम का परमिट दिया जायेगा, जिससे वे अपना यंत्र ले सके. जिला कृषि विभाग में कुल 91 प्रकार का यंत्र उपलब्ध है. जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कुल 81 लाख के अनुदान की राशि पर किसानों को यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा. किसानों को उन्नत किस्म की खेती एवं बैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए किसने को यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. पहली बार पटना में लॉटरी के सिस्टम से किसानों का नाम का चयनित हुआ है, इसके पूर्व जिलाधिकारी के नेतृत्व में लॉटरी सिस्टम से किसानों का नाम कृषि यंत्र के लिए चुना जाता था.