लखीसराय में बारिश के आसार, 28 जुलाई तक मौसम रहेगा बदला-बदला

लखीसराय जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है. इस दौरान किसानों के लिए खेती से जुड़ी अहम सलाह दी गई है. उमस से राहत नहीं मिलेगी, इसलिए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

लखीसराय : जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक जिले में वर्षा का दौर जारी रह सकता है. बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है.

बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

किसानों के लिए सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि जिनका धान का बिचड़ा तैयार हो गया है, वे मौसम का लाभ उठाते हुए धान की रोपनी शुरू कर दें. लगातार हो रही बारिश खेती के लिए अनुकूल मानी जा रही है.

उमस से मिलेगी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार जिले में आर्द्रता लगभग 90 प्रतिशत के आसपास बनी रहेगी, जिससे उमस का असर भी महसूस होगा. अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

स्वास्थ्य का रखें ध्यान

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है. गर्म भोजन का सेवन करें, कूलर और एसी का सीमित उपयोग करें तथा अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >