बच्चों को पढ़ाया गया पर्यावरण संरक्षण का पाठ, किया पौधरोपण

सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 11 सूत्री संकल्प दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बड़हिया. पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बड़हिया शिक्षांचल के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 11 सूत्री संकल्प दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने जल संचय और पेड़-पौधे और पर्यावरण के महत्व को जाना और स्कूल परिसर में पौधे भी लगाये. मौके पर बच्चों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में अवगत कराया गया. इस अवसर पर प्लस टू उवि जैतपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार के देखरेख में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के लगभग 12 पौधे लगाये. वहीं मवि इंदुपुर, मवि गंगासराय, प्रावि गोपालपुर, मवि सदायबीघा, शिव शक्ति पब्लिक स्कूल बड़हिया, शिव शक्ति कंप्यूटर सेंटर बड़हिया, स्कॉलर वेली स्कूल बड़हिया, जगदंबा पब्लिक स्कूल प्रतापपुर, गुरुकुल आनंद आवसीय विद्यालय इंदुपुर सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों ने संकल्प लेते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल कर उसे पेड़ बनायेंगे. अपने आसपास के तालाब, नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करेंगे था इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे. आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करेंगे तथा इस्तेमाल के बाद नल को बंद कर देंगे. अपने घर, विद्यालय एवं आस-पड़ोस में वर्षा के जल संचय के लिए अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करेंगे. मौके पर रजनीश कुमार, राजेश कुमार सिंह, गोपाल कुमार, पवन कुमार, उमाशंकर सिंह, अजीत कुमार, गणेश कुमार ,पप्पू कुमार, रेखा कुमारी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

पेड़ों की अधिक कटाई खतरे की घंटी

चानन. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाढ़ीसीर में पृथ्वी दिवस के मौके पर 32वीं वाहिनी एसएसबी बन्नुबगीचा कैंप के उपनिरीक्षक सुभम द्वारा पृथ्वी दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों पौधे लगाये गये. इसमें अमरूद, आम, नींबू, आमला सहित अन्य पौधे लगाये गये. इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुभम ने कहा कि 22 अप्रैल 1970 से पर्यावरण पृथ्वी और जीवन के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्राकृतिक को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें, क्योंकि पृथ्वी पर सभी जीवो के लिए जीवन दायिनी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेड़-पौधों की कटाई की जा रही है, सभी जीवों के लिए खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी पर से सभी पेड़-पौधे जिस दिन नष्ट हो गया, उसे दिन से पृथ्वी से सभी जीवों का नष्ट हो जायेंगे. इसलिए प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य बनता है कि अपने आसपास पेड़-पौधे जरूर लगायें. मौके पर विद्यालय प्रभारी पवन कुमार, जयशंकर कृष्णा, रामप्रवेश कुमार, दिलीप कुमार, मीना कुमारी, नागेश्वर यादव, मथुरा यादव सहित उन लोगों उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >