नदी में डूबा बालक, तालाश जारी

सदर प्रखंड की महिसोना पंचायत के झिनौरा गांव एक बालक किऊल नदी में डूब गया, जिसकी तालाश की जा रही है

लखीसराय. सदर प्रखंड की महिसोना पंचायत के झिनौरा गांव एक बालक किऊल नदी में डूब गया, जिसकी तालाश की जा रही है. पंचायत के मुखिया विपिन राम ने बताया कि झिनौरा गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के 10 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार गुरुवार की शाम किऊल नदी में स्नान करने गया था, स्नान क्रम में वह डूब गया. परिजनों को सूचना मिलते ही नदी किनारे पहुंचकर बालक की खोजबीन कर रहे हैं. वहीं तेतरहाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित कैंप किये हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >