बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट पर की घटना पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम बड़हिया. थाना क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट पर रविवार की शाम स्नान के दौरान 22 वर्षीय युवती निहारिका कुमारी गहरे पानी में डूब गयी थी. जिसके शव को करीब 18 घंटे की तलाश के बाद सोमवार को चेतन टोला के पास गंगा नदी से बरामद किया गया. मृतक की पहचान जैतपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की पुत्री के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार निहारिका रविवार को गंगा घाट पर स्नान करने गयी थी, तभी वह अचानक गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. घटना के बाद बड़हिया पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर खोज अभियान चलाया. सोमवार को खोज बिन के बाद उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
