सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्री जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्री जख्मी

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़ और परसामा गांव बीच मुख्य सड़क पर सोमवार को एक बाइक के दुर्घटना में बाप-बेटी के गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिन्हें इलाज के लिए पहले रामगढ़ चौक पीएससी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड संख्या पांच कार्यानंद निवासी झपसु सिंह के 50 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार 25 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी के साथ बाइक से पैतृक गांव शेखपुरा जा रहे थे. बीच सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण उन्हें बचाने के दौरान नियंत्रण बाइक से नियंत्रण खोने से स्वयं हादसे का शिकार हो गये. मुकेश को सीना जबकि बेटी प्रिया को बाये हाथ में गंभीर चोट बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. जहां मुकेश कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >