बड़हिया. प्रखंड के टाल जाने वाली ग्रामीण सड़क पर रेलवे पुल के समीप एक बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान लखीसराय निवासी 33 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पंकज कुमार अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बड़हिया टाल क्षेत्र में कृषि कार्य देखने जा रहा था. इसी दौरान रेलवे पुल के पास बाइक अचानक असंतुलित हो गयी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए बड़हिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया. युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य बतायी जा रही है. ——————————————– मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार बड़हिया. स्थानीय थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़हिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 निवासी हरिकांत महतो के पुत्र भुनेश्वर महतो उर्फ भुनी मंडल के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि मारपीट के दर्ज मामले में आरोपित के खिलाफ पूर्व से ही मामला दर्ज था. पुलिस द्वारा छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है.
बाइक के असुंलित होकर गिरने से बाइक सवार घायल
जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया.
