एनएच 80 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के इंदुपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार

नगर परिषद बड़हिया क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट एनएच-80 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान बोधनगर निवासी उमेश रजक के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह बाइक से बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था.

इसी दौरान इंदुपुर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद प्रेम कुमार सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >