चानन प्रखंड कार्यालय में निगरानी का छापा, बीपीआरओ ब्रजेश कुमार घूस लेते गिरफ्तार

चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) ब्रजेश कुमार को कथित रूप से घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस गिरफ्तारी से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया.

लखीसराय : चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) ब्रजेश कुमार को कथित रूप से घूस लेते गिरफ्तार किया. कार्रवाई मंगलवार अपराह्न करीब 2 बजे की गयी. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

चानन प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद ले जाती पुलिस

शिकायत के सत्यापन के बाद पहुंची टीम

सूत्रों के अनुसार, एक मुखिया की शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया. शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार को टीम चानन प्रखंड कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान बीपीआरओ को कथित रूप से घूस लेते गिरफ्तार किये जाने की सूचना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर टैप करें

बीडीओ ने कहा- कार्रवाई की विशेष जानकारी नहीं

मामले की पुष्टि करते हुए चानन के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि उन्हें मामले में विशेष जानकारी नहीं है, इसलिए वह विस्तृत जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं.

वहीं, चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी चानन थाना को दी गयी है. निगरानी विभाग की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित टीम की ओर से ही स्पष्ट की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >