दो दिवसीय महोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारा सहभोज का आयोजन

मारवाड़ी समाज का दो दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव रविवार को मंगल पाठ, सांस्कृतिक एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया.

लखीसराय. जिला मुख्यालय पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित राणी सती मंदिर में शनिवार से चल रहे मारवाड़ी समाज का दो दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव रविवार को मंगल पाठ, सांस्कृतिक एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान दो दिवसीय उत्सव के उपलक्ष्य में दादी से रसोई भंडारा के नाम से सहभोज का आयोजन किया गया. जिसमें मारवाड़ी के साथ अन्य समाज के लोग भी सपरिवार सम्मिलित होकर प्रसाद के रूप में भंडारा सहभोज में भोजन ग्रहण किया. बंगाल से आये कलाकार मनीष शर्मा, कुणाल म्यूजिशियन बेलूर के प्रस्तुति में स्थानीय महिलाओं ने संगीतमय मंगलपाठ में उत्साह के साथ भाग लिया. राणी सती माता का जन्मोत्सव दो दिवसीय मंगसिर नवमी उत्सव का सभी कार्यक्रम भव्य व उत्साह पूर्ण माहौल में मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >