आज लखीसराय पहुंचेंगे बिहार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, सम्मान समारोह में होंगे शामिल

Bhagwan Singh Kushwaha : बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज लखीसराय दौरे पर रहेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि शहर में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Bhagwan Singh Kushwaha : बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा रविवार, 5 जुलाई 2026 को सड़क मार्ग से लखीसराय पहुंचेंगे. उनके आधिकारिक दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंत्री शहर के केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल परिसर में आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उत्साह का माहौल है.

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

कार्यालय जिला दंडाधिकारी-सह-समाहर्ता, लखीसराय की ओर से मंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं.

टाउन हॉल में होगा अभिनंदन सह सम्मान समारोह

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने बताया कि शहर के केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल परिसर में अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की संभावना है.

महिला आयोग की सदस्या भी रहेंगी मौजूद

Bhagwan Singh Kushwaha : कार्यक्रम में बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्या पिंकी कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की भी उपस्थिति रहेगी. आयोजन समिति ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है.

दौरे को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

मंत्री के लखीसराय दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >