एमएसएमई के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

एमएसएमई और स्वरोजगार से जुड़े उद्यमियों के लिए दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा दीर्घकालीन वित्तीय योजना को लेकर किया जागरूक

लखीसराय.इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स वन पेंशन रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा संयुक्त रूप से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली पर मंगलवार को एक होटल के सभागार में जागरूकता आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा एवं दीर्घकालीन वित्तीय योजना के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सचिन गोयल मौजूद थे. कार्यशाला के दौरान पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी के प्रतिनिधियों ने एनपीएस की विशेषताओं, लाभों, कर छूट तथा एमएसएमई और स्वरोजगार से जुड़े उद्यमियों के लिए दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एक सुरक्षित पारदर्शी और लचीली पेंशन योजना है जो भविष्य के वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य आईसीसी बिहार स्टेट काउंसिल एवं प्रबंध निदेशक, डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड सुधा रंजन कुमार ने की. उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एमएसएमई क्षेत्र,विशेषकर उद्यमियों के लिए पेंशन योजना के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और एनपीएस इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से आम नागरिक अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाकर बिजली बिल में बचत कर सकते हैं तथा स्वच्छ और हरित ऊर्जा का बढ़ावा दे सकते हैं. उन्होंने उद्यमियों एवं आम नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. उद्यमियों व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थाओं की सदस्यों की गरिमाई उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के प्रश्न का समाधान किया गया तथा एनपीएस में पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी की गयी. कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जोड़कर भविष्य के लिए सशक्त बनाना उद्देश्य है.

———————————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >