क्विज में सफल प्रतिभागियों किया सम्मानित

नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स की अध्यक्षता में इंटर हाउस मेगा क्विज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

लखीसराय. नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स की अध्यक्षता में इंटर हाउस मेगा क्विज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम से नवम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यह प्रतियोगिता अंतर सदन प्रतियोगिता के अंतर्गत संपन्न करायी गयी. प्रतियोगिता की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गयी. प्रतियोगिता में रमन हाउस, कलाम हाउस, टैगोर हाउस एवं भाभा हाउस ने अपने प्रतिभागिता दर्ज करायी. ग्रुप ए के रमन हाउस के आयुष कुमार, राजहंस कुमार, अनोखी कुमारी तथा रेयांश यादव विजेता के स्थान पर एवं कलाम हाउस के किशन राज, प्रविरष्य, दिव्यांशु तथा कार्तिक कुमार उपविजेता के स्थान पर रहे. वहीं ग्रुप बी में टैगोर हाउस की श्रेया सिंह, शिवम कुमार, रेयांश ऋषि एवं शशांक कुमार विजेता के स्थान पर तथा रमन हाउस के दिव्यांशु कुमार, रचना रानी, विकास महतो तथा अभिराज सिंह उपविजेता के स्थान पर कब्जा किया. वहीं ग्रुप सी में भाभा हाउस के श्रुति कश्यप, दक्ष, अंकुश कुमार तथा अंश राज विजेता के स्थान पर एवं टैगोर हाउस की काव्या राज, माही राज, सत्यम कुमार एवं अनिकेत ने उपविजेता के स्थान पर कब्जा किया. ग्रुप डी के भाभा हाउस के दर्श कुमार, आयुष कुमार, अतहर हुसैन तथा अंशु कुमार ने विजेता के स्थान पर तथा टैगोर हाउस के हरि प्रीत कुमार, शिवम कुमार, अंकुश तथा भास्कर ने उपविजेता के स्थान पर कब्जा किया. जबकि ग्रुप-ई के प्रतियोगिता में भाभा हाउस के आर्यन राज, नैंसी कुमारी ,दिव्यांशी तथा मनीष कुमार विजेता के स्थान पर तथा रमन हाउस के दीपू कुमार, सोनू कुमार, तान्या शाहा एवं सोनाक्षी कुमारी उपविजेता के स्थान पर रही. विजेता एवं उपविजेता टीम को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था. मौके पर विद्यालय सचिव सविता शर्मा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया एवं अपने उद्बोधन में कहा की करंट अफेयर, सामाजिक विज्ञान, साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे प्रश्नों का सही उत्तर देकर आपने अपने अपने सदन का नाम ऊंचा किया है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासक नीरज कुमार, विद्यालय प्रबंधक विमलेश कुमार, जूनियर विंग की प्राचार्य जेंसी पीपी, शिक्षक जयशंकर,प्रमोद कुमार, टिंकू भारती, शौर्य गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा, रमाकांत पंडित, जानकी रजक, प्रियंका सिंह, श्वेता सहित सभी शिक्षक गण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >