छापेमारी के दौरान पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश, ड्राइवर गिरफ्तार

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र में बालू कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है

लखीसराय.

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र में बालू कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर पुलिस ने नोनगढ़ पंचायत के मुखिया पति सहित दो लोगों को नामजद करने के साथ ही चार दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसमें एक ड्राइवर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए तेतरहाट थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुखिया पति दिलीप यादव उर्फ पारो यादव सहित दो लोगों को नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसमें एक ड्राइवर सह भोला रजक का पुत्र पलटन रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >