खावा गांव में घर पर हमला व लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

खावा गांव में घर पर हमला व लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मारपीट व पत्थरबाजी के बीच 50 हजार नकद व जेवरात की लूट, नामजद लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव में दबंगों द्वारा एक घर पर हमला कर मारपीट, पत्थरबाजी व लूटपाट करने का मामला सामने आया है. घटना पीड़ित रघुवर प्रसाद सिन्हा के घर पर तीन मई 2026 की दोपहर करीब एक बजे घटित हुई. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसमें आरोपितों को घर पर रोड़ेबाजी करते हुए साफ देखा जा सकता है.

मारपीट व लूटपाट का आरोप

शिकायतकर्ता रघुवर प्रसाद सिंह के अनुसार, गांव के ही श्री कृष्ण मंडल, उनके पुत्र मनीष कुमार उर्फ मुन्ना चौरसिया, छोटू कुमार उर्फ रवि कुमार व परिवार के अन्य सदस्यों ने जान मारने की नीयत से उनके घर पर धावा बोल दिया. आरोपितों ने घर में घुसकर रघुवर प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी लूट लिए.

इन लोगों को बनाया गया आरोपित

थाने में दिए गए आवेदन में श्री कृष्ण मंडल, मनीष कुमार, छोटू कुमार, रोशन कुमार, राजीव कुमार, अयोध्या मंडल, रोहित कुमार, राहुल कुमार, तारा देवी, शिवम कुमार और रेणु देवी को घटना में संलिप्त बताया गया है. सीसीटीवी फुटेज में इन लोगों द्वारा घर पर पत्थर बरसाते हुए साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई

मेदनी चौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन छानबीन कर रही है. जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >