प्रतिनिधि, मेदनीचौकी. ताजपुर पंचायत के देवघरा गांव के डीलर अमीर कुमार के पीडीएस दुकान में गुरुवार को लखीसराय एएसडीएसओ अतुल कुमार ने जांच किया. बताते चलें कि बुधवार को उसके पीडीएस दुकान में राशन लेने में कम तौलने का वीडियो वायरल हो गया था और राशन लेने आये ग्राहकों ने के साथ तौलने को लेकर हो-हल्ला होने पर थाना, प्रखंड से लेकर जिला पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे दिया था. इस घटना के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए लखीसराय के एएसडीएसओ अतुल कुमार ने पीडीएस दुकान की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने बताया कि उसके स्टाक में कमी पायी गयी. वहीं वीडियो वायरल की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने उसके ऊपर कार्रवाई होगी. इस संबंध में लखीसराय एसडीएम प्रभाकर कुमार ने बताया कि एएसडीएसओ से जांच करवाया गया है. जांच रिपोर्ट सौपने के बाद डीलर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, क्योंकि उसके खिलाफ काफी शिकायत आ रही है.
पीडीएस की दुकानदार द्वारा कम तौलने की शिकायत की एएसडीएसओ ने किया जांच
मेदनीचौकी के देवघरा गांव में पीडीएस डीलर द्वारा राशन कम तौलने के वायरल वीडियो पर एएसडीएसओ ने जांच की। दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

अमीर डीलर के पीडीएस दुकान देवघरा में जांच करते एएसडीएसओ | Prabhat Khabar Network