लखीसराय में फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, मुख्य सड़क समेत कई मार्गों पर होगी कार्रवाई

लखीसराय नगर परिषद गुरुवार को शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाएगी। नियम न मानने वालों पर जुर्माना और सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

लखीसराय : शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से गुरुवार, 13 अगस्त को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. नगर परिषद कर्मियों द्वारा एक दिन के अंतराल पर शहर में लगातार अभियान चलाने की तैयारी की गयी है.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. मुख्य सड़क के अलावा पचना रोड, कबैया रोड और चितरंजन रोड में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए नगर परिषद की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. सड़क किनारे दुकानों और अन्य तरीके से किये गये अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को हटने का निर्देश दिया जायेगा. निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

15 अगस्त के बाद सोमवार को फिर होगी कार्रवाई

नगर परिषद के अनुसार गुरुवार को अभियान चलाने के बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण अभियान नहीं चलेगा. इसके बाद सोमवार से फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए लगातार अभियान चलाने की बात कही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >