खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक जख्मी

सूर्यगढ़ा-मुंगेर एनएच 80 सड़क पर देवघरा जागो साव घर के पास खड़े हाइवा ट्रक में पीछे से दूसरे हायवा ट्रक ने टक्कर मार दी.

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की अहले सुबह सूर्यगढ़ा-मुंगेर एनएच 80 सड़क पर देवघरा जागो साव घर के पास खड़े हाइवा ट्रक में पीछे से दूसरे हायवा ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें पीछे से टक्कर मारने वाले हाइवा ट्रक के चालक को हल्की चोट लगने से जख्मी हुए हैं. जानकारी के अनुसार घटना सुबह चार बजे के आसपास हुई है. बताया गया कि दोनों ट्रक मुंगेर की तरफ जा रहा था. एक ट्रक का चालक ट्रक रोक कर शौच करने गया था. इसी बीच पीछे से मुंगेर की तरफ जा रहा हाइवा ट्रक के चालक की आंख लग जाने के कारण खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. ट्रक को पीछे से टक्कर लगने में अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर मेदनीचौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

सड़क पर गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

बड़हिया. नगर के बाइपास स्थित दुर्गा मंदिर के पास एनएच 80 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. घायल महिला की पहचान वार्ड नंबर 18 निवासी महादेव राम के 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार घायल महिला बड़हिया रेफरल अस्पताल से इलाज करवा कर वापस घर लौट रही थी. इसी बीच दुर्गा मंदिर के समीप बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और महिला सड़क पर गिर गयी. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया. घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है व पैर फ्रैक्चर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >