शहर में लगेगा एआई ट्रैफिक कैमरा

शहीद द्वार व विद्यापीठ चौक पर लगाया जा सकता है कैमरा

शहीद द्वार व विद्यापीठ चौक पर लगाया जा सकता है कैमरा

लखीसराय

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए शहर में पहली बार एआई आधारित ट्रैफिक कैमरा लगाने की योजना बनायी गयी है. जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्त इलाकों पुरानी बाजार स्थित शहीद द्वार और विद्यापीठ चौक को इसके लिए चिन्हित किया जा सकता है, इन स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत अत्याधुनिक कैमरे लगाये जायेंगे.

परिवहन विभाग को दिया गया एआई कैमरा लगाने का निर्देश

परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद जिला परिवहन कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस चयनित स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गयी है. एआई कैमरे लगने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर डिजिटल नजर रखी जायेगी. बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों का ऑटोमेटिक चालान कटेगा, जुर्माने की सूचना सीधे वाहन मालिक के मोबाइल पर मैसेज के जरिये भेजी जायेगी

बोले अधिकारी

डीटीओ मुकुल पंकज मणि ने बताया कि इस नयी व्यवस्था से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी. उन्होंने बताया कि दो तीन महीने के अंदर एआई कैमरा लगाया जा सकता है. अभी तक स्थान चयन नहीं किया गया है. स्थान चयनित कर रिपोर्ट पटना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >